ईरान में हालात बेकाबू, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की सख्त एडवाइजरी

Iran Crisis

मुनादी Live डेस्क : ईरान में हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं। इस्लामी शासन प्रमुख अली खामनेई को अपदस्थ करने की मांग को लेकर जारी हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 2000 से अधिक लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। मृतकों में प्रदर्शनकारी और ईरानी सुरक्षा बलों के जवान शामिल बताए जा रहे हैं। इस बीच आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका कभी भी ईरान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

अमेरिका के बाद भारत की भी एडवाइजरी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका पहले ही अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दे चुका है। अब भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी कर दी है।

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास, तेहरान ने बयान जारी कर कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक — छात्र, तीर्थयात्री, कारोबारी और पर्यटक — उपलब्ध किसी भी संसाधन का उपयोग कर जल्द से जल्द देश छोड़ दें।

5 जनवरी की एडवाइजरी का विस्तार
दूतावास के अनुसार यह एडवाइजरी भारत सरकार द्वारा 5 जनवरी को जारी की गई सलाह का ही विस्तार है। नई एडवाइजरी में स्पष्ट कहा गया है कि ईरान में हालात पल-पल बदल रहे हैं, ऐसे में भारतीय नागरिक कमर्शियल फ्लाइट्स या अन्य किसी भी सुरक्षित परिवहन साधन के जरिए ईरान से बाहर निकलें।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

भारतीय नागरिकों के लिए अहम दिशा-निर्देश
भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद नागरिकों से अपील की है कि वे—

  • किसी भी प्रदर्शन, रैली या भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं
  • स्थानीय मीडिया और आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें
  • पासपोर्ट, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज हर समय अपने पास रखें
  • आपात स्थिति में तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क करें
resizone elanza

आपात संपर्क नंबर जारी
दूतावास ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
+989128109115
+989128109109
+989128109102
+98932179359

ईरान में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार और दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *