IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस पर सवाल, कोच फ्लेमिंग का बड़ा खुलासा

धोनी की फिटनेस

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को 6 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत थी, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी 11 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए। इस प्रदर्शन के बाद धोनी की फिटनेस और उनके खेल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कोच स्टीफन फ्लेमिंग का बड़ा बयान

मैच के बाद CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि धोनी का घुटना अब भी पूरी तरह ठीक नहीं है, जिसकी उन्होंने 2023 में सर्जरी करवाई थी। यही कारण है कि वह 10 ओवर तक लगातार दौड़ते हुए बल्लेबाजी नहीं कर सकते। उनका बैटिंग ऑर्डर उनकी फिटनेस और मैच की स्थिति के आधार पर तय किया जाएगा।

क्या धोनी CSK के लिए बोझ बन गए हैं?

munadi live whattsapp banne.jpg

इस सवाल पर फ्लेमिंग ने तुरंत सफाई दी और कहा कि धोनी अभी भी टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि धोनी कभी भी पूरे 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं करते। आमतौर पर 13-14 ओवर के बाद ही मैदान पर आते हैं और अपनी रणनीति के हिसाब से खेलते हैं।

resizone elanza

Telegram channel

CSK के लिए आगे की राह

धोनी की घटती फिटनेस और बल्लेबाजी की सीमाओं को देखते हुए CSK को जल्द ही एक नए फिनिशर की तलाश करनी होगी। धोनी का योगदान ऐतिहासिक रहा है, लेकिन टीम को उनके बाद की रणनीति पर विचार करना जरूरी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *