झामुमो ने बोला हमला, कहा झारखंड भाजपा के कई बड़े नेता हनी ट्रैप में फंसे हैं

राजनीतिकविवाद

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियों भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि कल एक घटना देखा गया ,जिसमें असम सीएम ने प्रेस वार्ता की और उसमें जो बातें की गई वह बातें किसी भी सज्जन व्यक्ति को शोभा नहीं देता है।

इससे पहले एक घटना असम पुलिस और मणिपुर पुलिस के बीच झड़पमें देखी थी। यह टकराव असम में शुरू किया था कल फिर से दिल्ली की घटना को लेकर दोहराया गया। वहां के भी मुख्यमंत्री निकलते हैं तो एक यात्रा शेड्यूल निकलता हैं। पूरी सूची होती है कहां किसको जाना है और क्या-क्या कार्यक्रम करना है। मंत्री चलते हैं तो मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव को भी सूचना दी जाती है वे कहीं भी जाते हैं तो राज्य के स्पेशल राज्य के अधिकारी साथ रहते हैं। जिस भी राज्य के मंत्री जाते हैं तो पुलिस मुख्यालय को सूचना दी जाती है । प्रोटोकॉल के तहत सभी को रखा जाता है।

कल एक वाकया पेश हुआ लगा कि भूचाल आ गया राज्य सरकार जासूसी करा रही है। कल तक मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य के रूप में चंपई सोरेन पदभार में थे। उनको पूर्व मुख्यमंत्री की सारी सुरक्षा कवच दी जा रही है। इस शाखा है जो उनकी सुरक्षा को तय करते हैं ताकि कोई चूक ना हो। यह उनका कर्तव्य है ऐसे कार्यरत और कर्तव्य परायण स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों पर दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा जो आरोप लगाए गए वह निंदनीय है।

image 2

बीजेपी ने आरोप लगाए की चम्पाई सोरेन का हनी ट्रैप कराया जा सकता था। बीजेपी को बस हनी ट्रैप ही दिखाई देता है बीजेपी के कई बड़े नेता जो इस राज्य में हैं वो हनी ट्रैप में फंसे हैं ये किसी से छिपा नही हैं इसकी ओछी मानसिकता हैं।

munadi live whattsapp banne.jpg

वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए देखा की पहली बार हमने देखा है कि किसी दूसरे राज्य का मुख्यमंत्री किसी राज्य का चुनाव प्रभारी बनता है और पूरी सिक्योरिटी वहां झोंक दी जाती है। उनके सुरक्षा का जो खर्च होगा वह आसाम सरकार उठाएगी। असम सरकार अपने कोष से बीजेपी के झारखंड प्रभारी खर्च वहन करेगी। हमने गृह मंत्री से कहा है केंद्रीय राज सरकार किसी राजनीतिक दल का चुनाव प्रचार का खर्च वहन न करें।

resizone elanza

Telegram channel

हमारे राज्य में जलाशयों में साइबेरियन पक्षी आते हैं उससे प्रेरित होकर अब हमारे राज्य में साइबेरियन क्रेन आने लगे हैं। उन्हें जितना घूमना है घूमने देना चाहिए , उनका घूमने समाप्त हो जाएगा और आने वाला 5 साल सताता रहेगा कि कौन सी भूल हुई उनसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *