पंडरा गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 अपराधी गिरफ्तार

Pandara Firing

जमीन विवाद में चली थी गोलियां, संदीप–संजय गिरोह की हिंसक झड़प का खुलासा

Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना में पुलिस ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर इस मामले के मुख्य आरोपी समेत कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में संजय पांडे (मुख्य आरोपी), बबलू, रवि, अज्जू साह और उनका एक अन्य सहयोगी शामिल है। सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

संदीप और संजय गिरोह के बीच हुई थी खूनी झड़प
गौरतलब है कि शनिवार की रात पंडरा इलाके के मान्या टावर के पास संदीप और संजय गिरोह के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इस फायरिंग में आकाश, विकास और रवि यादव नामक तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Adiwasi Mahotsav

जमीन विवाद बना हिंसा की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला एक विवादित जमीन की बिक्री और उसके पैसों के बंटवारे से जुड़ा हुआ है। लंबे समय से दोनों गुटों के बीच इस जमीन को लेकर तनाव चल रहा था, जो आखिरकार शनिवार की रात हिंसक झड़प और गोलीबारी में तब्दील हो गया। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह काफी समय से इलाके में सक्रिय है और जमीन कब्जा, विवादित संपत्तियों की सौदेबाजी को ही अपना धंधा बना चुका है।

happy Teacher Day

ट्रांसपोर्ट नगर में छापेमारी, कई संदिग्ध हिरासत में
घटना के बाद पुलिस की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और अहम साक्ष्य जुटाए। इस कार्रवाई के दौरान जमीन से जुड़े एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और जरूरत पड़ने पर और भी गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *