रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा आज से शुरू

Modi and Putin meeting

मुनादी LIVE : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार से अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। यह यात्रा 4 और 5 दिसंबर को निर्धारित है, जिसमें वह 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पुतिन चार साल बाद भारत पहुंच रहे हैं; इससे पहले वे वर्ष 2021 में भारत आए थे। बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य और भारत–रूस रणनीतिक रिश्तों के कारण यह दौरा पिछले सभी दौरों की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पहले दिन पीएम मोदी से मुलाकात और निजी रात्रिभोज
राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर की शाम नई दिल्ली पहुंचेंगे। आगमन के तुरंत बाद उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक निर्धारित है। दोनों नेता व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, विज्ञान–तकनीक, अंतरिक्ष सहयोग और वैश्विक रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी द्वारा आयोजित निजी रात्रिभोज का भी पुतिन हिस्सा बनेंगे, जिसे रिश्तों को मजबूत करने का विशेष अवसर माना जा रहा है।

दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत
5 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में व्लादिमीर पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इसके बाद हैदराबाद हाउस में पुतिन और पीएम मोदी की विस्तृत बैठक होगी, जिसमें दोनों देशों के प्रतिनिधमंडल भी शामिल होंगे। संभावना है कि इस बैठक में भारत और रूस के कुछ प्रमुख उद्योगपति भी मौजूद रहेंगे।

भारत–रूस बिजनेस फोरम में दोनों नेता होंगे शामिल
दौरे के दौरान दोनों नेता भारत–रूस बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे, जहाँ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा होगी। पिछले कुछ वर्षों में रूस–भारत व्यापार ऊर्जा और सामरिक क्षेत्रों में तेजी से बढ़ा है, ऐसे में यह फोरम नए अवसरों का मार्ग खोल सकता है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा भोज और फिर वापसी
शाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में पुतिन शामिल होंगे। इसके बाद वह मॉस्को के लिए रवाना हो जाएंगे।

resizone elanza

इस दो दिवसीय यात्रा से भारत और रूस के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, व्यापार और बहुपक्षीय सहयोग के नए आयाम खुलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *