Tulsyan

रामगढ़ पुलिस ने अपहृत युवक को हजारीबाग से किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

क्राइम समाचार

रामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण हुए युवक को हजारीबाग से सुरक्षित बरामद कर लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को सूचना मिली थी कि रामगढ़ बस स्टैंड से एक युवक अनिल कुमार का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ता फिरौती की मांग कर रहे थे और पैसे न मिलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम (SIT) का गठन किया गया।

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी टीम हजारीबाग के लोहसिंघना मैदान पहुंची। मौके पर पहुंचते ही पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने लगे। इनमें से एक आरोपी, मो. अशफाक उर्फ राजू को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने भागने वाले दूसरे व्यक्ति का नाम तौसिफ जावेद बताया, जो अब भी फरार है।

DAV NANDRAJ

अशफाक की निशानदेही पर पुलिस ने मैदान में खड़ी एक कबाड़ बस से अनिल कुमार को हाथ बंधे हालत में बरामद किया। अनिल कुमार को सुरक्षित बचा लिया गया और तत्काल चिकित्सा एवं पूछताछ के लिए ले जाया गया।

maa-ram-pyari

पुलिस ने घटनास्थल से अपहरण में इस्तेमाल की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल (नं. JH02BD 2981), अनिल कुमार का मोबाइल फोन,हाथ बांधने में उपयोग किया गया मफलर सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की ।

Jaipur

गिरफ्तार आरोपी मो. अशफाक उर्फ राजू को रामगढ़ थाना में दर्ज अपहरण के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी तौसिफ जावेद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

resizone-elanza
rlifecare

पुलिस अधीक्षक ने मामले की सफलता के लिए एसआईटी टीम की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस घटना से स्थानीय लोगों ने पुलिस की प्रशंसा की और अपहरण जैसे गंभीर अपराध में तत्काल कार्रवाई की सराहना की।

जांच जारी है और फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *