विमान क्रैश में रांची के पीयूष पुष्प की मौत, दक्षिण अफ्रीका में पायलट ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा

Piyush Pushp

रांची: दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान एक दर्दनाक विमान हादसे में रांची के 20 वर्षीय पीयूष पुष्प की मौत हो गई। हादसे में घायल पीयूष को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। भारतीय दूतावास के माध्यम से उनका पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विमान उड़ाने की ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पीयूष वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट, जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग ले रहे थे। ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पीयूष को जोहानसबर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। पीयूष रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर के रहने वाले थे। वे जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक टीएन साहू के पुत्र थे। उनका सपना था कि वह एक दिन पायलट बनकर देश का नाम रोशन करें, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

परिवार और स्कूल में शोक की लहर
इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्कूल में भी उनके सहपाठी और शिक्षक पीयूष के निधन से सदमे में हैं। परिजनों के अनुसार, पीयूष ने बहुत मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया था। कुछ ही महीनों में उनकी ट्रेनिंग पूरी होने वाली थी। भारतीय दूतावास के सहयोग से उनका पार्थिव शरीर जल्द ही भारत लाया जाएगा। रांची एयरपोर्ट पर उनका पार्थिव शरीर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Adiwasi Mahotsav

तकनीकी खराबी बन सकती है जांच का विषय
इस हादसे के बाद दक्षिण अफ्रीका की एविएशन अथॉरिटी ने जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि विमान में अचानक आई तकनीकी खराबी इस दुर्घटना की वजह बनी। ट्रेनिंग के दौरान ऐसा हादसा वहां बहुत कम होता है, इसलिए अब सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी।

happy Teacher Day

युवाओं के लिए प्रेरणा थे पीयूष
पीयूष बचपन से ही उड़ान भरने का सपना देखते थे। अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर उन्होंने एविएशन ट्रेनिंग में प्रवेश पाया था। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे रांची के लिए गहरा सदमा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *