रिम्स हॉस्टल में MBBS छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

RIMS MBBS Student Suicide

हॉस्टल के कमरे से मिला छात्र का शव

रांची : रांची स्थित Rajendra Institute of Medical Sciences (रिम्स) में MBBS सेकंड ईयर के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव रिम्स के हॉस्टल नंबर-8 स्थित उसके कमरे से बरामद किया गया। मृत छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है, जो MBBS सेकंड ईयर का छात्र था और झारखंड के सिमडेगा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

दोस्तों ने पहुंचाया ट्रॉमा सेंटर
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अक्षित अपने कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह जब उसके कुछ दोस्त उसके कमरे में पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिला। इसके बाद साथी छात्रों ने उसे तुरंत रिम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने काफी देर तक इलाज का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद Bariatu Police Station की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बरियातू थाना प्रभारी Manoj Kumar ने बताया कि MBBS सेकंड ईयर के छात्र की आत्महत्या की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कमरे की तलाशी की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Adiwasi Mahotsav

आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस और रिम्स प्रशासन मामले के हर पहलू की जांच कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि कमरे की तलाशी के दौरान यदि कोई सुसाइड नोट मिलता है, तो घटना के कारणों का खुलासा हो सकता है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

मॉर्चरी में रखा गया शव
फिलहाल छात्र के शव को रिम्स की मॉर्चरी में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के बाद रिम्स परिसर और छात्रों के बीच शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *