इंडो-यूएस ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस का आंदोलन, 16 मार्च को संसद घेराव का ऐलान

Youth Congress

Munadi Live: इंडो-यूएस ट्रेड डील के विरोध में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने की घोषणा की है। संगठन ने 16 मार्च को दिल्ली में संसद घेराव करने का ऐलान किया है।

यह घोषणा रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की गई, जहां युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रस्तावित ट्रेड डील को देश और किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाने की बात कही।

ट्रेड डील को बताया किसानों के लिए खतरा
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय किसानों पर सीधा प्रहार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते के कारण भारत की विदेश नीति और आर्थिक फैसलों पर अमेरिका का प्रभाव बढ़ सकता है।

munadi live whattsapp banne.jpg

गौरव सिंह के अनुसार प्रस्तावित व्यवस्था के तहत भारत के उत्पादों पर अमेरिका में लगभग 18 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है, जबकि अमेरिका के डेयरी और कृषि उत्पादों को भारत में बिना टैरिफ के बेचने की अनुमति मिल सकती है।

resizone elanza

Telegram channel

उनका कहना है कि यदि ऐसा हुआ तो भारतीय किसानों के उत्पाद महंगे हो जाएंगे और अमेरिकी उत्पाद सस्ते, जिससे देश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

16 मार्च को दिल्ली में संसद घेराव
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस ट्रेड डील के विरोध में झारखंड युवा कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता 16 मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे और संसद का घेराव करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इसके बाद राज्य के सांसदों के आवास के बाहर भी प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई है।

डील रद्द करने की मांग
युवा कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि इंडो-यूएस ट्रेड डील को तुरंत रद्द किया जाए। उनका कहना है कि यह समझौता देश के किसानों, डेयरी उद्योग और स्थानीय बाजार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया तो संगठन देशभर में जेल भरो आंदोलन भी शुरू करेगा।

कई नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल तिवारी, अनुशासन समिति के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिल्पी वर्मा, दीपक साव, विवेक धान और महासचिव गौरव गोलू सहित कई नेता मौजूद रहे।

युवा कांग्रेस ने कहा कि किसानों और देशहित से जुड़े मुद्दों पर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा और जरूरत पड़ने पर देशव्यापी आंदोलन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *