...

झारखंड-बिहार में आज नक्सलियों ने बुलायी बंद , पुलिस अलर्ट.

नक्सल

रांची : कॉमरेड जया हेंब्रम सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादियों की ओर से 25 जुलाई को झारखंड- बिहार बंद बुलाया गया है. इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया है.

पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि नक्सली रेलवे ट्रैक, पुल- पुलिया, सुरक्षा कैंप, थाना या पुलिस पर हमला कर सकते हैं. इस कारण नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील इलाके में विशेष सतर्कता बरती जाये. पुलिस के सभी सुरक्षा कैंप, पिकेट और थानों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाइअलर्ट पर रखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *