रांची: हुंडरू-जोन्हा समेत जलप्रपातों में उफान, पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी

safety warning for tourists safety warning for tourists

रांची: राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में लगातार मूसलाधार बारिश का असर अब पर्यटक स्थलों पर साफ नजर आ रहा है। हुंडरू, जोन्हा, दशम, सीता और रिमिक्स फॉल समेत अन्य जलप्रपात इस समय अपने पूरे उफान पर हैं। जहां एक ओर इन झरनों का मनोरम दृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इसकी प्रचंड धारा खतरे का संकेत भी दे रही है।

प्रकृति की अपार शक्ति के आगे जरा सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। यही वजह है कि रांची जिला प्रशासन ने सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों को इन झरनों के आसपास न जाने की सख्त हिदायत दी है।

प्रशासन का सख्त संदेश: “दूरी बनाए रखें, सुरक्षित रहें”
जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से कहा गया है कि वर्तमान में झरनों के आसपास का इलाका बेहद जोखिम भरा है। चट्टानों पर फिसलन, अचानक जलस्तर का बढ़ना और तेज बहाव के कारण किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।

प्रशासन की ओर से जारी निर्देश:
पर्यटक और स्थानीय लोग जलप्रपातों के नजदीक न जाएं।

munadi live whattsapp banne.jpg

पुलिस और जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करें।

resizone elanza

Telegram channel

मौसम और जलप्रपातों से जुड़ी ताज़ा जानकारी पर नजर रखें।

आपात स्थिति में तुरंत करें संपर्क
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करें। साथ ही नागरिकों की शिकायतों और सहायता के लिए प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है।

अबुआ साथी हेल्पलाइन – 9430328080

प्रकृति का आनंद सुरक्षित दूरी से लेने की अपील
रांची जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे प्रकृति की खूबसूरती का आनंद जरूर लें, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित दूरी से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *