Durga Puja
tulsyan

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी कन्वेंशन सेंटर का किया स्थल निरीक्षण

हेमन्त सोरेन स्मार्ट सिटी कन्वेंशन सेंटर निरीक्षण हेमन्त सोरेन स्मार्ट सिटी कन्वेंशन सेंटर निरीक्षण

5 हजार क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर अधूरा, मुख्यमंत्री ने राज्यहित में बेहतर उपयोगिता पर दिया जोर

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और भविष्य की कार्य योजना पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2018 में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन बीच में ही यह परियोजना ठप हो गई। इस परियोजना के तहत लगभग 5,000 लोगों की बैठने की क्षमता वाले अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाना था।

WhatsApp Image 2025 08 25 at 20.16.06

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि आने वाले समय में इस निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर की उपयोगिता राज्यहित में सर्वोत्तम तरीके से सुनिश्चित हो, इसके लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह परियोजना राजधानी रांची के लिए ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता रखती है, इसलिए इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

WhatsApp Image 2025 08 25 at 20.16.03
shrawani mela

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी, वित्तीय और प्रबंधन पहलुओं की भी समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक बार परियोजना पूरी हो जाने के बाद यह न केवल सरकारी और गैर-सरकारी आयोजनों का केंद्र बनेगा, बल्कि राज्य की पहचान और गरिमा को भी नई ऊंचाई देगा।

happy Teacher Day

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्री नगर विकास एवं आवास सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, स्मार्ट सिटी के सीईओ सूरज कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 08 25 at 20.16.04
resizone-elanza
rlifecare

स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और स्मार्ट सिटी टीम ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप एक ठोस कार्य योजना बनाई जाएगी, ताकि यह कन्वेंशन सेंटर समय पर पूरा हो और राज्य की जनता के लिए उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *