Durga Puja
tulsyan

सिटी ट्रेनिंग सेंटर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया आयोजन, नृत्य व गीत-संगीत से बांधा समां

City Training Centre

निदेशक हैदर अली ने साझा की अपनी यात्रा और लक्ष्य

सफल प्रतिभागियों को मिला सम्मान

पाकुड़ : शहर के रविंद्र भवन में सिटी ट्रेनिंग सेंटर की ओर से रविवार को शिक्षक दिवस और हिंदी दिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिससे मौजूद सभी अतिथि और दर्शक झूम उठे।

रविंद्र भवन में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
कार्यक्रम का उद्घाटन पाकुड़ के जाने-माने समाजसेवी लुत्फल हक और विभिन्न स्कूलों से पहुंचे शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर सिटी ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक हैदर अली और शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।

WhatsApp Image 2025 09 14 at 20.43.56

छात्रों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
सिटी ट्रेनिंग सेंटर के प्रयासों की अतिथियों ने सराहना की। कंप्यूटर शिक्षा के साथ छात्रों को रोजगार से जोड़ने की पहल की जमकर प्रशंसा हुई। कार्यक्रम में छात्रों ने नृत्य और गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।

shrawani mela

निदेशक हैदर अली ने साझा की अपनी यात्रा और लक्ष्य
निदेशक हैदर अली ने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने सिटी ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना की थी। साधन और टीम की कमी के बावजूद उन्होंने छात्रों और ट्रेनरों के सहयोग से इसे खड़ा किया। आज सिटी ट्रेनिंग सेंटर जिस मुकाम पर है, उसका श्रेय छात्रों और ट्रेनरों को जाता है।

happy Teacher Day

“मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि कंप्यूटर शिक्षा के साथ छात्रों को रोजगार से जोड़ूं, ताकि पढ़ाई का उद्देश्य पूरा हो सके। अनुशासन सफलता के लिए बेहद जरूरी है। बेरोजगारी दूर करने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।” – हैदर अली

resizone-elanza
rlifecare

सफल प्रतिभागियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मार्क्स के आधार पर विजेताओं को मुख्य अतिथि समाजसेवी लुत्फल हक ने अपने हाथों से पुरस्कृत किया। वहीं केक काटने के कार्यक्रम ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

आयोजन को सफल बनाने में सिटी ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षकों और छात्रों ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में निदेशक ने सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में और बड़े आयोजन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *