...

पाकुड़ में BJP का विरोध प्रदर्शन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन, दमनकारी रवैये का आरोप

Pakur bjp protest

पाकुड़: झारखंड में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक रवैये को लेकर भारतीय जनता पार्टी का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार देर शाम पाकुड़ के बिरसा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में हुआ। पार्टी ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार अपने विरोधियों पर पुलिसिया दमन चला रही है और शांतिपूर्ण आंदोलनों को बलपूर्वक कुचल रही है।

चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन
जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि 27 अक्टूबर को चाईबासा के तांबो चौक पर हेमंत सरकार के इशारे पर प्रशासन ने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे निहत्ते लोगों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे, जो लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि उसी घटना के विरोध में आज पाकुड़ में प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

“हेमंत सरकार पूरी तरह दमनकारी और जनविरोधी हो चुकी है। जो लोग जनता के हक की बात करते हैं, उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।” — अमृत पांडेय, जिला अध्यक्ष, भाजपा पाकुड़

सरकार पर आदिवासी-मूलवासी विरोधी होने का आरोप
अमृत पांडेय ने आगे कहा कि हेमंत सरकार ने पिछले छह वर्षों में राज्य के आदिवासी और मूलवासी हितों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास ठप है, और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

“लोकतंत्र में जनता को अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अधिकार है, लेकिन झारखंड में आवाज उठाने पर लाठी मिलती है,” — उन्होंने जोड़ा।

resizone elanza

‘मौत की सड़क’ बना चाईबासा का NH-220
पांडेय ने बताया कि चाईबासा के राष्ट्रीय राजमार्ग-220 पर भारी वाहनों के परिचालन से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले आठ महीनों में 154 लोगों की मौत इस मार्ग पर हो चुकी है।

the-habitat-ad

भाजपा नेताओं ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ पर हमला बोलते हुए कहा कि—

“दीपक बिरुआ खुद चाईबासा के हैं, लेकिन परिवहन मंत्री होते हुए भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर पाए। सरकार के दबाव में भारी वाहनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया, जिससे यह सड़क अब मौत का रास्ता बन गई है।”

“लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा” — भाजपा
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि चाईबासा में पुलिस की बर्बर कार्रवाई की भाजपा निंदा करती है। पार्टी ने ऐलान किया कि

“इस दमनकारी सरकार के खिलाफ भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।”

पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रमुख उपस्थित नेताओं में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, अजीत रविदास, धर्मेंद्र त्रिवेदी, सपन दुबे, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, हिसाबी राय, जीतू सिंह और पंकज साह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *