नगड़ी में देर रात गोलीबारी, दवा दुकान में काम करने वाली युवती घायल

Nagri crime

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक युवती को गोली मार दी। घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास की है, जहां बाइक सवार अज्ञात अपराधी ने युवती मनीषा तिर्की को पीठ में गोली मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मनीषा को तत्काल इलाज के लिए रिम्स (RIMS) रांची में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

दवा दुकान से लौट रही थी घर, तभी हुई वारदात
मनीषा के भाई बबलू तिर्की ने बताया कि उसकी बहन कटहल मोड़ स्थित एक दवा दुकान में काम करती है। शनिवार की रात वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर स्कूटी से उतरी, पीछे से एक बाइक सवार युवक आया और अचानक उस पर गोली चला दी। गोली मनीषा की पीठ में जा लगी, जिससे वह मौके पर गिर पड़ी। अंधेरा होने के कारण हमलावर फरार हो गया।

शादी तय थी, घर में चल रही थी तैयारियां
परिजनों के अनुसार, हाल ही में मनीषा की शादी तय हुई थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। लेकिन गोलीकांड की इस घटना ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। परिजन लगातार रिम्स अस्पताल में उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, प्रेम प्रसंग की भी पड़ताल
घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस और रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

munadi live whattsapp banne.jpg

एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा —

resizone elanza

Telegram channel

“गोली चलाने वाले अपराधी की पहचान की जा रही है। टीम गठित की गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।”

पुलिस ने बताया कि मनीषा अभी होश में नहीं है, इसलिए उसका बयान नहीं लिया जा सका है। घटना के प्रेम प्रसंग से जुड़े कोण की भी जांच की जा रही है।

इलाके में बढ़ाई गई गश्ती गोलीबारी की वारदात के बाद नगड़ी इलाके में पुलिस ने रात में पेट्रोलिंग और नाकाबंदी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। राजधानी रांची में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगड़ी गोलीकांड ने एक बार फिर यह साबित किया है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस को अतिरिक्त कदम उठाने की आवश्यकता है। फिलहाल रांची पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है, जबकि मनीषा की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *