...

घाटशिला उपचुनाव में मतदान शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता कर रहे मतदान

Ghatshila Election

जमशेदपुर/घाटशिला: झारखंड की राजनीति में अहम माने जा रहे घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
घाटशिला उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले की सभी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है, जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 10 कंपनियां क्षेत्र में तैनात की गई हैं।

मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी गड़बड़ी या अव्यवस्था की स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Image 2025 11 11 at 10.20.03

2.56 लाख मतदाता करेंगे मतदान
इस उपचुनाव में कुल 2,56,352 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
इनमें 1,25,114 पुरुष, 1,31,235 महिला और 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

इसके अलावा —

  • 2,738 दिव्यांग मतदाता
  • 372 सर्विस वोटर
  • 01 ओवरसीज इलेक्टर
  • और 16,601 युवा मतदाता (18-19 वर्ष आयु वर्ग)
    भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
  • कुल 300 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शांतिपूर्वक चल रही है।
resizone elanza

दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा
प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर Assured Minimum Facility (AMF) की व्यवस्था की गई है।
दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए —

  • व्हीलचेयर, रैंप, वाहन और वॉलंटियर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
  • मतदान केंद्रों को स्वच्छ और सुरक्षित रखा गया है।
WhatsApp Image 2025 11 11 at 10.19.35
the-habitat-ad

JMM और BJP में सीधी टक्कर
घाटशिला उपचुनाव में मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीधा है। JMM ने सोमेश चंद्र सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। जबकि BJP ने बाबूलाल सोरेन पर भरोसा जताया है। कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य टक्कर इन दोनों के बीच मानी जा रही है।

मतगणना 14 नवंबर को
चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना 14 नवंबर 2025 को की जाएगी। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *