mela

रांची: टीएसपीसी नक्सली सलमान गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Naxal Arrest

Ranchi:रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) के एक नक्सली को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान सलमान खान के रूप में हुई है, जो हाल ही में खलारी क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए की गई फायरिंग की घटना में शामिल था।

पुलिस के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को चतरा जिले से सटे रांची बॉर्डर के खलारी इलाके में कोयला कारोबारियों और ईंट-भट्ठा संचालकों से लेवी वसूली के उद्देश्य से उग्रवादियों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस ने इलाके में सघन नक्सल विरोधी अभियान शुरू कर दिया था।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में खलारी और मैक्लुस्कीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Adiwasi Mahotsav

18 दिसंबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टीएसपीसी सीमांत जोन पिपवार–खलारी–बुढ़मू के सब-जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवाजी के दस्ते के सदस्य धमधमिया क्षेत्र में लेवी वसूली के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जंगल क्षेत्र में एंबुश लगाकर घेराबंदी की।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

जंगल में घेराबंदी, एक नक्सली दबोचा गया
पुलिस की घेराबंदी के दौरान एक उग्रवादी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य नक्सली घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस, टच स्क्रीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

resizone elanza

Telegram channel

टीएसपीसी सब-जोनल कमांडर के दस्ते का सक्रिय सदस्य
गिरफ्तार नक्सली सलमान खान (पिता – जहिर खान, निवासी – जी टाइप, थाना खलारी, जिला रांची) है। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवाजी के दस्ते का सक्रिय सदस्य है और इलाके में लेवी वसूली, धमकी और दहशत फैलाने की घटनाओं में शामिल रहा है।

फरार नक्सलियों की तलाश तेज
पुलिस ने बताया कि फायरिंग कांड की जिम्मेदारी पहले ही टीएसपीसी सब-जोनल कमांडर देवाजी द्वारा ली जा चुकी है। इस कारण इस गिरफ्तारी को उसी कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। फरार दोनों नक्सलियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को कि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान तेज रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *