सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट

Jharkhand Politics

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार की सुबह लोक भवन, रांची में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर सामान्य चर्चा की गई।

शिष्टाचार भेंट के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोक भवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं। गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में राष्ट्रपति अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम को आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जनसांस्कृतिक विरासत के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *