...

चोरी के शक में ग्रामीणों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Vicky Nayak Murder

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाली मोटर चोरी के शक में ग्रामीणों ने 18 वर्षीय विक्की नायक को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। विक्की नायक तुलसी नायक का बेटा था। ग्रामीणों ने विक्की के साथ उसके साथी विवेक मुंडा को भी पकड़ लिया था। आरोप है कि दोनों को गांव की बैठक में ले जाया गया, जहां उन पर मोटर चोरी का दबाव बनाते हुए पूछताछ की गई। विक्की द्वारा आरोप स्वीकार नहीं करने पर ग्रामीणों ने पहले बहस की और फिर देखते ही देखते हमला कर दिया।

बैठक में कबूलनामा का दबाव, फिर बेरहमी से पिटाई
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने विक्की से चोरी स्वीकार करवाने के लिए उसे लात-घूंसे और डंडों से पीटना शुरू किया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि विक्की मौके पर ही बेसुध हो गया। परिजन उसे तत्काल बुढ़मू सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हालत बिगड़ने पर उसे रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही विक्की की मौत हो गई।

whatsapp channel

Jever News Paper

सूचना मिलते ही बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

the-habitat-ad

चोरी की शिकायत थाने में नहीं, गांव में खुद फैसला
हैरानी की बात यह भी सामने आई है कि जिस मोटर चोरी की वजह से यह घटना हुई, उसकी थाने में कोई शिकायत दर्ज ही नहीं कराई गई थी। बताया गया कि करीब 8 दिन पहले पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि कामेश्वर यादव और विष्णु यादव के कुएं से पानी की मोटर चोरी हुई थी। कुछ दिनों बाद कामेश्वर यादव की मोटर वापस कुएं के पास रख दी गई, लेकिन विष्णु यादव की मशीन अब तक नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही जांच शुरू की और विक्की पर शक जताया।

resizone elanza

मां का आरोप—रात में घर आकर दी गई थी चेतावनी
मृतक की मां भुटकी देवी ने आरोप लगाया कि गुरुवार रात कामेश्वर यादव उर्फ सरपंच उनके घर आया था और विक्की पर मोटर चोरी का आरोप लगाते हुए कहा था कि शुक्रवार सुबह बैठक में इसे कबूल करना होगा। अगले दिन सुबह जब विक्की शौच के लिए तालाब की ओर गया, तभी उसे पकड़कर बाइक से बैठक स्थल ले जाया गया और वहीं मारपीट की गई।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

7 नामजद, दर्जनों अज्ञात पर हत्या का केस
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 7 नामजद सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में कामेश्वर यादव, सरूला मुंडा, बबिया मुंडा, रामजीत महतो, मानव यादव, बिनोद उरांव और विजय मुंडा शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी कामेश्वर यादव सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

कानून हाथ में लेने पर सवाल
विक्की का शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं इस घटना ने गांवों में बढ़ रही भीड़-न्याय (Mob Justice) की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना थाने को दें, कानून को हाथ में न लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *