डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू ने 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया

Republic Day Celebration

Ranchi (Bariatu): डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आर्य ज्ञान प्रचार समिति के प्रधान शत्रुघ्न लाल गुप्ता एवं विद्यालय के प्रधान प्रेम प्रकाश आर्य द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई।

इस अवसर पर आर्य समाज रांची की आजीवन संरक्षिका सुशीला गुप्ता, डीएवी पब्लिक स्कूल्स के पूर्व सहायक निदेशक डॉ. वाचस्पति कुलवंत, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव पुनित पोद्दार, आर्य समाज मंदिर रांची के प्रधान राजेन्द्र आर्य, मंत्री अजय आर्य, दिवाकर देव, डॉ. अरविंद कुमार अग्रवाल, उषा, काजल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं चारों हाउस के छात्र-छात्राओं द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को ऊर्जा और जोश से भर दिया। अतिथियों और अभिभावकों ने करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

WhatsApp Image 2026 01 26 at 17.25.46 1

बाल वाटिका के नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय कार्यक्रम, नागपुरी नृत्य और समापन में मिक्स डांस ने कार्यक्रम को रंगारंग बना दिया, जिसे दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।

munadi live whattsapp banne.jpg

मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि यह गणतंत्र दिवस अपने आप में ऐतिहासिक है, क्योंकि दिन, तारीख और वर्ष—तीनों 26 हैं। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाल वाटिका में “करके सीखो” की अवधारणा को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने लड़कियों के लिए विशेष स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण, अगले सत्र से 11वीं की चार घंटे की कक्षाएं, विद्यालय में एलिवेटर सुविधा तथा चरित्र निर्माण पर आधारित शैक्षणिक वातावरण की योजनाओं की जानकारी दी।

resizone elanza

Telegram channel

इस अवसर पर डॉ. वाचस्पति कुलवंत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में शक्ति, बुद्धि और कौशल—तीनों मौजूद हैं और वे अपने भविष्य के साथ-साथ राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान इंस्पायर अवार्ड, एसओएफ इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड (स्वर्ण पदक), फ्रॉग रेस, सैक रेस और जंप रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविप्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के लिए कई नई योजनाएं तैयार की गई हैं, जिनमें बालिकाओं के लिए मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शिशु वर्ग के लिए अंकुर प्रयोगशाला तथा कक्षा 11-12 के लिए नए विषय शामिल हैं।

राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ, जिसने पूरे परिसर को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *