झारखंड निकाय चुनाव: 48 नगर निकायों में नामांकन प्रक्रिया शुरू

Urban Election

Ranchi : झारखंड के 48 नगर निकायों के चुनाव को लेकर आज 29 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। इस घोषणा के साथ ही शहरों की गलियों, मोहल्लों और चाय की दुकानों तक चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। उम्मीदवार आज से अपनी दावेदारी पेश करना शुरू करेंगे, जिससे शहरी इलाकों में सियासी पारा चढ़ना तय माना जा रहा है।

पहले दिन शक्ति प्रदर्शन की संभावना
नामांकन के पहले दिन सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कितने प्रत्याशी शुभ मुहूर्त में अपना पर्चा दाखिल करते हैं। कई दिग्गज चेहरे और नए दावेदार अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंच सकते हैं।

इस बार चुनावी मुद्दों में विकास कार्य, साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था प्रमुख रहेंगे। उम्मीदवार इन मुद्दों को अपने भाषणों और सोशल मीडिया अभियानों में प्रमुखता से उठाने की तैयारी में हैं।

गैर-दलीय चुनाव, लेकिन राजनीतिक हलचल तेज
हालांकि नगर निकाय चुनाव गैर-दलीय आधार पर हो रहे हैं, लेकिन पर्दे के पीछे राजनीतिक दलों की सक्रियता तेज हो गई है। बड़ी पार्टियां भले ही खुलकर मैदान में न उतरें, लेकिन अंदरखाने यह रणनीति बनाई जा रही है कि किस वार्ड में किस उम्मीदवार को प्रत्यक्ष या परोक्ष समर्थन दिया जाए।

munadi live whattsapp banne.jpg

आने वाले दिनों में यह तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है कि कौन सा उम्मीदवार किस राजनीतिक खेमे से जुड़ा हुआ है। फिलहाल नामांकन प्रक्रिया के साथ ही झारखंड के शहरी इलाकों में चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *