mela

शहर के बीचोबीच देर रात का अंधेरा: कचहरी चौक रजिस्ट्री ऑफिस के पास बढ़ी संदिग्ध गतिविधियां

Ranchi Night Life

रांची : रांची शहर के व्यस्ततम इलाकों में गिने जाने वाले कचहरी चौक स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के आसपास देर रात का माहौल अब स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। आरोप है कि रात होते ही सड़क किनारे संदिग्ध गतिविधियां बढ़ जाती हैं और क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि देर रात बाइक और कारों की आवाजाही तेज हो जाती है, सड़क किनारे शराबखोरी और राहगीरों से अभद्र व्यवहार की घटनाएं भी सामने आती हैं। विरोध करने पर कई बार हंगामा और मारपीट की नौबत तक आ जाती है। लोगों का आरोप है कि हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पेट्रोलिंग वाहन भी इस गली में जाने से बचते नजर आते हैं।

स्थानीय लोगों में बढ़ती असुरक्षा की भावना
आसपास के दुकानदारों और राहगीरों का दावा है कि देर रात सड़क किनारे कुछ समूह नियमित रूप से बैठते हैं। कई बार राहगीरों को रोककर परेशान करने और बहस होने पर विवाद बढ़ाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की नियमित कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।

Adiwasi Mahotsav

शहर के अन्य इलाकों तक फैल रही गतिविधियां?
स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात हरमू रोड से मेन रोड तक भी ऐसी आवाजाही देखी जाती है। उनका आरोप है कि किसी बड़ी घटना के बाद ये लोग अचानक इलाके से गायब हो जाते हैं और मामला शांत होते ही फिर सक्रिय हो जाते हैं।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

पहले भी उठ चुके हैं सवाल
रजिस्ट्री ऑफिस और कचहरी चौक के आसपास पहले भी देर रात की गतिविधियों को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। अब इलाके के लोगों ने प्रशासन से नियमित गश्ती, निगरानी बढ़ाने और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *