जमशेदपुर में दिनदहाड़े गोलीकांड: फल व्यवसायी को मारी गोली, गोलमुरी में दहशत

Jamshedpur Crime

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। थाना से सटे प्ले ग्राउंड इलाके में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक फल व्यवसायी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कन्हैया यादव नामक युवक पर अचानक गोली चलाई गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए।

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में डीएसपी सुनील चौधरी ने बताया कि युवक को गोली लगी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

munadi live whattsapp banne.jpg

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना के पास दिनदहाड़े गोली चलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *