रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप

Collectorate Ranchi

रांची: राजधानी रांची के कचहरी स्थित समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई।

बम स्क्वॉड और पुलिस ने संभाला मोर्चा
मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड की टीम और कोतवाली डीएसपी तुरंत मौके पर पहुंचे। डीएसपी के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियां समाहरणालय परिसर की सघन जांच कर रही हैं।

परिसर खाली कर चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन
सुरक्षा के मद्देनजर समाहरणालय परिसर को खाली करा दिया गया है। हर प्रवेश और निकास द्वार पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस टीम बारीकी से तलाशी अभियान चला रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की जा सके।

ईमेल के स्रोत की जांच में जुटी साइबर सेल
धमकी भरे ईमेल के पीछे कौन है, इसका पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन जांच जारी है।

Telegram channel

प्रशासन ने लोगों से की अपील
जिला प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *