लातेहार में शिव बारात के दौरान बेकाबू थार का कहर, निलंबित अंचल अधिकारी हिरासत में

Latehar

लातेहार: महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली शिव बारात के दौरान लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में बड़ा हंगामा हो गया। पचफेड़ी के पास रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार वाहन ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय सड़क पर शिव बारात की झांकियां देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, थार वाहन मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थी और इसे गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था और वाहन में एक महिला भी सवार थी।

भीड़ के बीच घुसी थार, कई वाहन क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेकाबू थार ने पहले एक बाइक और फिर एक चारपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में गुस्सा फैल गया, खासकर तब जब वाहन पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड और अंदर ‘प्रशासन’ लिखा हुआ देखा गया।

पुलिस ने सूझबूझ से संभाली स्थिति
स्थिति बिगड़ती देख मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए प्रमोद कुमार को सुरक्षित हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

munadi live whattsapp banne.jpg

पहले भी विवादों में रहे हैं प्रमोद कुमार
गौरतलब है कि प्रमोद कुमार पहले भी विवादों में रहे हैं। राज्य सरकार ने 4 नवंबर 2025 को उन पर पैसों के लेनदेन, कार्यालय में शराब सेवन और आम लोगों से दुर्व्यवहार जैसे आरोपों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया था। इसके अलावा उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक मामला भी सुर्खियों में रहा था, जब उनकी पत्नी ने सरकारी आवास में उन्हें एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।

resizone elanza

Telegram channel

फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महाशिवरात्रि के दौरान हुई इस घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *