26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा, श्री जगन्नाथ मंदिर का करेंगी भूमि पूजन

Draupadi Murmu

जमशेदपुर: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को जमशेदपुर दौरे पर आ रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे कदमा स्थित मरीन ड्राइव के आयोजन स्थल पहुंचेंगी, जहां श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित मंदिर का भूमि पूजन करेंगी।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति करीब चार घंटे शहर में रहेंगी और इस दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

रांची से सोनारी एयरपोर्ट तक विशेष व्यवस्था
राष्ट्रपति सुबह 11 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए सोनारी एयरपोर्ट आएंगी। इसके बाद उनका काफिला सर्किट हाउस गोलचक्कर, साईं मंदिर होते हुए मरीन ड्राइव स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा। कार्यक्रम स्थल पर लगभग 1200 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था के साथ विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। ट्रस्ट प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।

WhatsApp Image 2026 02 21 at 12.11.38 1
whatsapp channel

Jever News Paper

डेढ़ घंटे का मुख्य कार्यक्रम
भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह लगभग डेढ़ घंटे तक चलेगा। इस दौरान राष्ट्रपति सभा को संबोधित भी करेंगी। कार्यक्रम के बाद वे सर्किट हाउस जाएंगी और दोपहर भोजन के उपरांत बारिडीह स्थित Tata Manipal Medical College का दौरा करेंगी। शाम करीब चार बजे वे वापस लौट जाएंगी।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

2.5 एकड़ में बनेगा भव्य जगन्नाथ मंदिर
मरीन ड्राइव के पास लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में पत्थर से मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर की वास्तुकला और शिल्पकला विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। अनुमान है कि निर्माण कार्य में लगभग चार वर्ष लगेंगे। ट्रस्टी एस.के. बेहरा के अनुसार यह परियोजना केवल धार्मिक स्थल नहीं होगी, बल्कि इसे एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां नई पीढ़ी और विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।

resizone elanza

प्रशासनिक तैयारियां तेज
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, आपात चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

WhatsApp Image 2026 02 21 at 12.11.38
the-habitat-ad

अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) मनोज कौशिक और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति की संभावना है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह दूसरी जमशेदपुर यात्रा होगी। इससे पहले वे करनडीह में संथाली ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल हुई थीं।

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और इसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *