MS Dhoni को हाउसिंग बोर्ड का नोटिस, हरमू प्लॉट के कमर्शियल इस्तेमाल का आरोप

MS Dhoni

15 दिन में मांगा गया जवाब, संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर अलॉटमेंट रद्द करने की चेतावनी

Ranchi : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रांची के हरमू इलाके में स्थित एक रेजिडेंशियल प्लॉट के कथित कमर्शियल इस्तेमाल को लेकर जारी किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बोर्ड ने आरोप लगाया है कि धोनी के नाम पर अलॉट किया गया H-10A प्लॉट केवल आवासीय उद्देश्य के लिए स्वीकृत था, लेकिन वहां से एक पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है। इसे अलॉटमेंट की शर्तों का उल्लंघन बताया गया है।

बोर्ड ने मांगी सफाई
हाउसिंग बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में धोनी से इस कथित उल्लंघन पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि 15 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो प्लॉट का अलॉटमेंट रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है।

whatsapp channel

Jever News Paper

अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में बोर्ड ने ऐसे कई मामलों की समीक्षा शुरू की है, जहां रेजिडेंशियल प्लॉट का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

the-habitat-ad

सीएम ने हाल ही में की थी तारीफ
गौरतलब है कि हाल ही में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में धोनी की जमकर प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि धोनी झारखंड का गर्व हैं और उन्होंने अपने खेल से राज्य को वैश्विक पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें “झारखंड का बेटा” बताया था।

resizone elanza

अब क्या होगा आगे?
सूत्रों के अनुसार, धोनी फिलहाल हरमू स्थित मकान में नहीं रहते हैं। उन्होंने रिंग रोड पर एक फार्म हाउस बनाया है और रांची प्रवास के दौरान वहीं रहते हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि धोनी हाउसिंग बोर्ड के नोटिस का क्या जवाब देते हैं।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

15 दिनों के भीतर दिए जाने वाले जवाब के आधार पर ही यह तय होगा कि हाउसिंग बोर्ड आगे क्या कार्रवाई करता है। मामला सामने आने के बाद राज्य की राजनीति और खेल जगत में चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *