...

रामगढ़ बालिका गृह से 12 वर्षीय ज्योति को इटली के दंपत्ति ने गोद लिया

Divine Omkar Mission

डिवाइन ओंकार मिशन में विधिसम्मत दत्तक ग्रहण प्रक्रिया संपन्न, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

रामगढ़: जिला बाल संरक्षण इकाई, रामगढ़ के माध्यम से सोमवार 02 मार्च 2026 को एक महत्वपूर्ण दत्तक ग्रहण प्रक्रिया संपन्न हुई। रामगढ़ स्थित गैर सरकारी संस्था डिवाइन ओंकार मिशन, टायर मोड़ के बालिका गृह से 12 वर्षीय बालिका ज्योति कुमारी को इटली निवासी दंपत्ति श्री क्लाउडिया पेद्रिनी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती डोमिंगा सेल्विनी ने विधिवत गोद लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की उपस्थिति में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। उपायुक्त ने बालिका को दंपत्ति को सौंपते हुए उनसे आत्मीय बातचीत की और बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

सुरक्षित और बेहतर भविष्य की दिशा में पहल
उपायुक्त ने कहा कि विधिसम्मत दत्तक ग्रहण प्रक्रिया बच्चों को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और बेहतर पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे को एक सुरक्षित और स्थायी परिवार मिल सके।

Adiwasi Mahotsav

अधिकारी और संस्था प्रतिनिधि रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शंकर प्रसाद, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती शांति बागे, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार साहू सहित संबंधित अधिकारी एवं डिवाइन ओंकार मिशन के कर्मी उपस्थित रहे।

happy Teacher Day

दत्तक ग्रहण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत संपन्न की गई। इस पहल को बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जो बच्चों को बेहतर भविष्य देने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.