रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Passport Office Ranchi

ईमेल से मिली धमकी के बाद गैलेक्सिया मॉल में बम निरोधक दस्ते की जांच

रांची: राजधानी रांची में ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार झारखंड पुलिस मुख्यालय और रांची के सीनियर एसपी को ईमेल भेजकर शहर के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को धमकी
जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने ईमेल के माध्यम से रांची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम धमाके में उड़ाने की धमकी दी। इससे पहले सिविल कोर्ट और डीसी बिल्डिंग को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

धमकी भरा ईमेल मिलते ही रांची पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

बम निरोधक दस्ता और पुलिस की जांच
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैलेक्सिया मॉल और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी और स्निफर डॉग्स की मदद से व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

munadi live whattsapp banne.jpg

फिलहाल जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

resizone elanza

Telegram channel

तकनीकी जांच जारी
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पूरे गैलेक्सिया मॉल परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है, क्योंकि इसी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय स्थित है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल किस स्थान और किस डिवाइस से भेजा गया है। फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *