mela

28 मार्च को रांची दौरे पर आएंगे उप राष्ट्रपति, खूंटी और IIM में कार्यक्रम

Vice President India

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाएंगे, IIM रांची के दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

रांची: भारत के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को झारखंड दौरे पर रांची आएंगे। उनके आगमन को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से इस दौरे की आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद खूंटी और रांची जिला प्रशासन को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, उप राष्ट्रपति विशेष विमान से सुबह करीब 11 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे खूंटी जिले के लिए रवाना होंगे।

उलिहातू में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
खूंटी पहुंचकर उप राष्ट्रपति भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जाएंगे, जहां वे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान वे बिरसा मुंडा के वंशजों से भी मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर विशेष तैयारी की जा रही है।

Adiwasi Mahotsav

राजभवन में विश्राम, फिर IIM रांची का दौरा
उलिहातू से लौटने के बाद उप राष्ट्रपति रांची स्थित राजभवन जाएंगे, जहां वे दोपहर का भोजन करेंगे और कुछ देर विश्राम करेंगे। इसके बाद वे पुनदाग स्थित IIM रांची पहुंचेंगे।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
IIM रांची में आयोजित दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और छात्रों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर संस्थान में भी तैयारियां जोरों पर हैं।

resizone elanza

Telegram channel

शाम को दिल्ली वापसी
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उप राष्ट्रपति उसी दिन शाम को रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *