राष्ट्रपति ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

Harivansh

उपसभापति रहे हरिवंश का कार्यकाल खत्म होने के बाद फिर मिला मौका, तीसरी बार राज्यसभा पहुंचेंगे

मुनादी लाइव : द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के उपसभापति रहे हरिवंश नारायण सिंह को राष्ट्रपति कोटे से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। यह फैसला राज्यसभा में एक मनोनीत सदस्य के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुई सीट को भरने के लिए लिया गया है।

हरिवंश नारायण सिंह का पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था। संसदीय कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव को देखते हुए उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई है।

संवैधानिक प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति को यह अधिकार होता है कि वे विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत करें। इसी प्रावधान के अंतर्गत हरिवंश को फिर से सदन में भेजा गया है।

Adiwasi Mahotsav

हरिवंश नारायण सिंह, जिन्हें हरिवंश के नाम से भी जाना जाता है, को पहली बार अप्रैल 2014 में जदयू (JDU) ने बिहार से राज्यसभा भेजा था। इसके बाद 9 अगस्त 2018 को वे पहली बार राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित हुए।

happy Teacher Day

उन्होंने 14 सितंबर 2020 को दूसरी बार उपसभापति पद का चुनाव जीतकर अपनी भूमिका को और मजबूत किया। अब राष्ट्रपति कोटे से नामांकन के बाद वे लगातार तीसरी बार राज्यसभा में पहुंचेंगे।

resizone elanza

Telegram channel

राजनीतिक गलियारों में हरिवंश को नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में गिना जाता है। ऐसे में उनका यह पुनर्नियुक्ति फैसला बिहार और राष्ट्रीय राजनीति दोनों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *