पुण्यतिथि पर याद किए गए दुर्गा सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Durga Soren Death Anniversary

लोवाडीह स्मारक स्थल पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण, बोले- “झारखंड आंदोलन के संघर्षशील नेता थे दुर्गा सोरेन”

रांची: Hemant Soren ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और पूर्व विधायक स्व. Durga Soren की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री गुरुवार को Ranchi के नामकुम स्थित लोवाडीह पहुंचे, जहां उन्होंने दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

“झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका रही”
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर दुर्गा सोरेन को श्रद्धापूर्वक याद कर रहे हैं।

“दूरदर्शी और संघर्षशील नेता थे”
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन दूरदर्शी, संघर्षशील और जनभावनाओं से जुड़े नेता थे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन जनकल्याण और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करते रहेंगे।

“ऐसे नेताओं की बदौलत बना झारखंड”
हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य का सपना ऐसे ही संघर्षशील नेताओं की बदौलत साकार हुआ। उन्होंने दुर्गा सोरेन को कर्मठ और युवाओं के प्रेरणास्रोत नेता बताते हुए कहा कि पूरे राज्य को उन पर गर्व है।

munadi live whattsapp banne.jpg

समर्थकों ने भी दी श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलन और दुर्गा सोरेन के योगदान को भी याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *