Durga Puja
tulsyan

झारखंड पुलिस में बड़ा बदलाव, दो DSP के ट्रांसफर ऑर्डर बदले

Transfer

साइबर अपराध पर सख्ती, रांची और जामताड़ा में नई जिम्मेदारियां सौंपकर सरकार ने बढ़ाया फोकस

रांची: झारखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने दो प्रोबेशनल डीएसपी के तबादला आदेश में संशोधन करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह बदलाव खास तौर पर रांची और जामताड़ा में बढ़ते साइबर अपराध पर नियंत्रण को ध्यान में रखकर किया गया है। डीजीपी के निर्देश के बाद आईजी मानवाधिकार की ओर से जारी नए आदेश में पहले जारी पदस्थापन अधिसूचना को संशोधित किया गया है।

डीएसपी प्रदीप कुमार-2 की नई तैनाती
जारी आदेश के मुताबिक डीएसपी प्रदीप कुमार-2 को पहले अधिसूचना संख्या 2096 के तहत साइबर डीएसपी, रांची बनाया गया था। अब उनके उस आदेश को निरस्त करते हुए उन्हें अगले आदेश तक डीएसपी JAP-10 होटवार, रांची के पद पर तैनात किया गया है।

इस बदलाव को पुलिस प्रशासन की रणनीतिक जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है।

shrawani mela

अमित रविदास को मिली नई जिम्मेदारी
डीएसपी अमित रविदास को पहले साइबर डीएसपी, जामताड़ा के पद पर पोस्टिंग दी गई थी। नए आदेश के तहत उनकी पूर्व पदस्थापना को भी रद्द कर दिया गया है। अब उन्हें अगले आदेश तक डीएसपी IRB-01, जामताड़ा में पदस्थापित किया गया है। साथ ही उन्हें विशेष रूप से जामताड़ा जिले में साइबर अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

happy Teacher Day

साइबर क्राइम पर सरकार की सख्ती
जामताड़ा लंबे समय से देशभर में साइबर अपराध के बड़े केंद्र के रूप में चर्चा में रहा है। वहीं राजधानी रांची में भी साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में सरकार का यह फैसला साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

resizone-elanza
rlifecare

पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी
सरकार के इस कदम को पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि नई जिम्मेदारियों के साथ साइबर अपराध नियंत्रण में तेजी आने की उम्मीद है और आने वाले दिनों में पुलिस की कार्रवाई और सख्त हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *