Hemant Soren
Tulsyan

कर्नाटक: डीके शिवकुमार विधायक दल के नेता चुने गए, 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

DK Shivakumar Karnataka CM

लोकभवन के ग्लास हाउस में होगा शपथ ग्रहण, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव तय हो गया है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही अब यह साफ हो गया है कि वह 3 जून को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के ग्लास हाउस में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले चर्चा थी कि डीके शिवकुमार विधान सौध की सीढ़ियों पर शपथ लेंगे, लेकिन कांग्रेस ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला
कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक शनिवार शाम 4 बजे विधान सौधा कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई थी। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सभी विधायकों की मौजूदगी में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी हाईकमान की सहमति और विधायकों की राय के बाद यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

लोकभवन में होगा शपथ ग्रहण
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जीसी चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मीडिया में शपथ ग्रहण को लेकर कई गलत खबरें चलाई जा रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि समारोह विधान सौध में नहीं होगा। उन्होंने बताया कि 3 जून को लोकभवन के ग्लास हाउस में शपथ ग्रहण कराया जाएगा। हालांकि शपथ ग्रहण का समय अभी तय नहीं हुआ है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि पहले चरण में कितने मंत्री शपथ लेंगे। इस पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा।

DAV NANDRAJ

बड़े आयोजन से बच रही कांग्रेस
जीसी चंद्रशेखर ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह को सादगीपूर्ण रखने का फैसला किया है।उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और जनता को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए कोई बड़ा सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जाएगा। पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील भी की गई है।

maa-ram-pyari

गवर्नर से मिले डीके शिवकुमार
मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले डीके शिवकुमार ने शनिवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात के बाद वह नागरबावी स्थित मठ की अज्जाय्या शाखा पहुंचे और वहां श्रद्धांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसे उनके शपथ ग्रहण से पहले आध्यात्मिक आशीर्वाद लेने के तौर पर देखा जा रहा है।

Jaipur

सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार
गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। इसके साथ ही मंत्रिमंडल भी भंग कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाकर नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना गया।

rlifecare

कर्नाटक में कांग्रेस की नई पारी
डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले को कांग्रेस के लिए बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है। कर्नाटक की राजनीति में संगठनात्मक क्षमता और मजबूत जनाधार रखने वाले डीके शिवकुमार अब राज्य की कमान संभालेंगे। उनके सामने प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने, चुनावी वादों को पूरा करने और कांग्रेस सरकार की साख मजबूत करने की बड़ी चुनौती होगी।

अब पूरे देश की नजर 3 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी है, जहां डीके शिवकुमार आधिकारिक रूप से कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *