गोड्डा में युवती से कथित गैंगरेप, ई-रिक्शा चालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; एक की तलाश जारी

Godda Gang-Rape Case

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले से एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महागामा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह ले गया ई-रिक्शा चालक
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। आरोप है कि देर रात वह अपने घर जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई थी। इसी दौरान चालक ने बैटरी चार्ज करने का बहाना बनाकर उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अपने साथियों को बुलाकर चालक सहित कुल छह लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप- दो बार किया गया दुष्कर्म
शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ एक बार नहीं, बल्कि दो बार दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से निकलने के बाद वह महागामा थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Adiwasi Mahotsav

रातभर छापेमारी, पांच आरोपी गिरफ्तार
शिकायत मिलते ही महागामा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने रातभर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

मेडिकल जांच और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

resizone elanza

Telegram channel

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही गोड्डा शहर में हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान में लाखों रुपये के जेवर और नकदी की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अब कथित सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना के सामने आने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *