Ranchi News : रांची में एयर होस्टेस की तैयारी कर रही नाबालिग से दरिंदगी

Justice For Minor

जन्मदिन के बहाने बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा खिला किया दुष्कर्म

लोहरदगा/रांची: राजधानी रांची में पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नाबालिग को अपने जन्मदिन का झांसा देकर घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अस्मत लूट ली। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक ही कोचिंग सेंटर में हुई थी मुलाकात मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र की रहने वाली है और रांची में रहकर एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात रामगढ़ जिले के चितरपुर निवासी एक युवक से हुई, जो उसी कोचिंग सेंटर में तैयारी कर रहा था। आरोपी ने पहले नाबालिग से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

जन्मदिन के बहाने घर बुलाया, फिर बनाया हवस का शिकार पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल 2026 को आरोपी ने नाबालिग को अपने जन्मदिन का बहाना बनाकर रांची स्थित अपने किराए के मकान में बुलाया। आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए कहा कि घर पर उसके माता-पिता और अन्य परिजन भी मौजूद हैं। नाबालिग उसकी बातों में आ गई और वहां पहुंच गई। वहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मारपीट और धमकी देकर करता रहा शोषण होश आने पर जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी इतने पर ही नहीं रुका, बल्कि पीड़िता को लगातार डरा-धमका कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

munadi live whattsapp banne.jpg

8 जुलाई को खुला राज, आरोपी गिरफ्तार मामले का खुलासा तब हुआ जब 8 जुलाई 2026 को आरोपी लोहरदगा पहुंचा और पीड़िता के घर के बाहर उसे आवाज देने लगा। परिजनों के पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद मां-बेटी ने सदर थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी का बयान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में लोहरदगा सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया:

resizone elanza

Telegram channel

“पुलिस को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *