Durga Puja
tulsyan

रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

All India Police Archery Championship

तीरंदाजी एकाग्रता और धैर्य का खेल: राज्यपाल

Ranchi News: राजधानी रांची के खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को 5वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। देशभर से पुलिस बलों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान राज्यपाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

तीरंदाजी एकाग्रता और धैर्य का खेल: राज्यपाल
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि तीरंदाजी केवल निशाना साधने का खेल नहीं है, बल्कि यह एकाग्रता, धैर्य, सटीकता और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता का खेल है। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में भी इन गुणों का विशेष महत्व है। किसी भी परिस्थिति का सही आकलन करना, विवेकपूर्ण निर्णय लेना और अपने कर्तव्य के प्रति पूरी प्रतिबद्धता बनाए रखना प्रभावी पुलिस व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं। राज्यपाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों से पूरे समर्पण, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण अनुशासन, निरंतर प्रयास और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना है।

‘तीरंदाजी की भूमि’ के रूप में पहचान रखता है झारखंड
राज्यपाल ने झारखंड की तीरंदाजी परंपरा और राज्य के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को ‘तीरंदाजी की भूमि’ के रूप में जाना जाता है। राज्य के कई प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों के माध्यम से झारखंड का नाम रोशन किया है। ऐसे में रांची में अखिल भारतीय स्तर की पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने का अवसर प्रदान करते हैं।

shrawani mela

खेल संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों से देश में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिला है। राज्यपाल के अनुसार, खेल केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों को भी विकसित करता है।

happy Teacher Day

पुलिसकर्मियों के लिए खेलों का विशेष महत्व
अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता जैसे आयोजन पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराते हैं। साथ ही, ऐसे आयोजनों के जरिए विभिन्न राज्यों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के खिलाड़ियों के बीच आपसी परिचय और खेल भावना को भी बढ़ावा मिलता है। रांची में आयोजित यह प्रतियोगिता झारखंड की खेल पहचान और पुलिस बल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

Read more: रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *