Tulsyan

छह साल बाद अपने ‘आदर्श गांव’ पहुंचे परिमल नथवानी, अस्पताल-छात्रावास से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक का लिया हिसाब

रांची में विकास कार्यों का निरीक्षण करते राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी

रातू रोड निगम अस्पताल से करमटोली आदिवासी छात्रावास और बड़ाम आदर्श ग्राम तक पहुंचे राज्यसभा सांसद

लाभुकों और ग्रामीणों से भी किया सीधा संवाद

रांची: राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने मंगलवार को रांची के विभिन्न इलाकों का दौरा कर अपने पूर्व के दो कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने रातू रोड स्थित निगम अस्पताल, करमटोली आदिवासी छात्रावास और बड़ाम आदर्श ग्राम पहुंचकर वहां उपलब्ध सुविधाओं, रखरखाव और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति को करीब से देखा। सांसद का यह दौरा महज औपचारिक निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने संबंधित लोगों, विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और ग्रामीणों से बातचीत कर यह समझने की कोशिश की कि उनके प्रयासों से शुरू या निर्मित परियोजनाओं का वर्तमान में लोगों को कितना लाभ मिल रहा है और कहां सुधार की जरूरत है।

रातू रोड निगम अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा
दौरे की शुरुआत रातू रोड स्थित नगर निगम अस्पताल से हुई। अस्पताल भवन का निर्माण नथवानी के प्रयासों से कराया गया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों और उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से संचालन, रखरखाव, चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। खास तौर पर गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मिल रही उपचार सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने सवाल किए। निरीक्षण के बाद सांसद ने अपनी टीम को अस्पताल में सामने आई कमियों को चिन्हित कर उन्हें दूर करने तथा व्यवस्था को जल्द बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

करमटोली छात्रावास में विद्यार्थियों से बातचीत
इसके बाद परिमल नथवानी करमटोली स्थित आदिवासी छात्रावास पहुंचे। यहां उन्होंने अपने प्रयासों से निर्मित पुस्तकालय भवन का निरीक्षण किया। सांसद ने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से सीधे बातचीत की और उनकी पढ़ाई, रहने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने पुस्तकालय और छात्रावास की सुविधाओं में सुधार के लिए अपनी टीम को आवश्यक कदम उठाने को कहा। नथवानी के विकास कार्यों में करमटोली आदिवासी छात्रावास के लिए पुस्तकालय का निर्माण भी शामिल रहा है।

DAV NANDRAJ

छह साल बाद बड़ाम पहुंचे तो ग्रामीणों ने किया पारंपरिक स्वागत
दौरे का सबसे खास पड़ाव बड़ाम आदर्श ग्राम रहा। यह वही गांव है, जिसे परिमल नथवानी ने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान गोद लिया था। करीब छह साल बाद सांसद के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने पारंपरिक झारखंडी रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने गांव में अपने प्रयासों से कराए गए विकास कार्यों और निर्मित भवनों की मौजूदा स्थिति देखी।

maa-ram-pyari

आवासीय विद्यालय से स्वास्थ्य उपकेंद्र तक निरीक्षण
बड़ाम में नथवानी ने आवासीय विद्यालय परिसर का दौरा किया और विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया। वहां तैनात नर्सों से बातचीत कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों और उनकी कार्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने लीगल एड क्लिनिक का भी जायजा लिया और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही कानूनी सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

Jaipur

ग्रामीणों से सुना विकास का ‘फीडबैक’
निरीक्षण के दौरान सांसद ने ग्रामीणों के साथ भी संवाद किया। लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़ी जरूरतों को उनके सामने रखा। नथवानी ने पूर्व में शुरू की गई परियोजनाओं के बेहतर संचालन और उनके रखरखाव को लेकर भी चर्चा की। इस दौरे का एक अहम पहलू यह रहा कि सांसद ने पुराने विकास कार्यों को सिर्फ निर्माण के नजरिए से नहीं देखा, बल्कि वे वर्तमान में कितने उपयोगी हैं, उनकी देखरेख कैसी हो रही है और लोगों को उनका लाभ मिल रहा है या नहीं, इस पर भी फोकस किया। परिमल नथवानी के पुराने कार्यकाल से जुड़े विकास प्रयासों में ग्रामीण बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित कई परियोजनाएं शामिल रही हैं। उनके कार्यकाल के दौरान बड़ाम समेत कुछ अन्य गांवों में आदर्श ग्राम मॉडल के तहत भी विकास कार्य किए गए थे।

Read more: छह साल बाद अपने ‘आदर्श गांव’ पहुंचे परिमल नथवानी, अस्पताल-छात्रावास से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक का लिया हिसाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *