जमशेदपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीरा मुंडा के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, स्थानीय उम्मीदवार की मांग

POTKA BJP POTKA BJP

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा को बदलने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र से किसी स्थानीय नेता को टिकट मिलना चाहिए, न कि बाहरी व्यक्ति को।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र के विकास के लिए स्थानीय नेता ही बेहतर विकल्प हो सकते हैं, और मीरा मुंडा को टिकट दिए जाने से वे असंतुष्ट हैं। इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। भाजपा के गणेश सरदार ने कहा कि पोटका क्षेत्र के स्थानीय नेताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। राजू सरदार का कहना था कि बाहरी उम्मीदवार के बजाय स्थानीय उम्मीदवार का चयन होना चाहिए।

whatsapp channel

Jever News Paper

विरोध प्रदर्शन में होपना महाली ने अपने विचार प्रकट किए, चाँद मनी महाली महिला कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने भी अपना विरोध जताया, देवी भूमिज ने युवा नेतृत्व की ओर से अपनी राय रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *