mela

झारखंड में हमसे बड़ा सर्वेयर कौन? भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान का दावा—NDA को मिलेगी शानदार बहुमत

भाजपा

भाजपा के नेता शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में एनडीए की जीत का भरोसा जताते हुए कहा है कि जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने अपने तीन महीने के व्यापक दौरे का हवाला देते हुए कहा, “झारखंड में हमने हर कोना नापा है। जनता की आंखों में परिवर्तन की ललक और विकास की उम्मीद देखी है।”

भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि झारखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए जनता ने एनडीए को वोट दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए को शानदार बहुमत मिलेगा और नई सरकार का गठन होगा।

यह बयान झारखंड में हाल ही में संपन्न चुनावों के मद्देनजर दिया गया है। नेता का दावा है कि उनकी पार्टी जनता की जरूरतों और समस्याओं को समझने में सबसे आगे रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, स्थिरता और सुशासन के लिए भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है।

Adiwasi Mahotsav

भाजपा के इस आत्मविश्वास से आगामी परिणामों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। अब सबकी नजर चुनावी नतीजों पर है, जो झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *