mela

हेमंत सोरेन 28 नवंबर को चौथी बार लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

image

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार, 28 नवंबर को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का समय शाम 4 बजे निर्धारित किया गया है।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के कई प्रमुख राजनीतिक नेता हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंच रहे हैं। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पहले ही रांची पहुंच चुके हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी गुरुवार को दोपहर 3 बजे रांची पहुंचेंगे।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर 2:15 बजे, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर 2:30 बजे, और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दोपहर 1 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

shrawani mela

मोरहाबादी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में झारखंड की जनता और नेताओं के साथ-साथ कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मैदान को भव्य रूप से सजाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *