पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की उपलब्धियां देश के इतिहास में अमिट रहेंगी : केशव महतो कमलेश

केशवमहतो

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का निधन देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपूरणीय क्षति है।

केशव महतो ने डॉ. मनमोहन सिंह की सादगी, उनका विनम्र स्वभाव और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “मनरेगा, शिक्षा का अधिकार,s और सूचना का अधिकार जैसी योजनाओं के माध्यम से उन्होंने देश के विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका काम और उनकी उपलब्धियां देश के इतिहास में अमिट रहेंगी।”

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। डॉ. सिंह ने देश को एक नई दिशा देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को मजबूत किया। “देश को आगे बढ़ाने में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।”

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से पूरा कांग्रेस परिवार और झारखंड की जनता गमगीन है। झारखंड कांग्रेस ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *