22 मार्च को रांची बंद, प्रशासन ने उपद्रवियों को दी सख्त चेतावनी

News & Updates

रांची : 22 मार्च (शनिवार) – सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर सरना समिति के कुछ सदस्यों द्वारा 22 मार्च को रांची बंद (चक्का जाम) का आह्वान किया गया है। इस दौरान आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

रांची जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि बंद के दौरान यदि किसी प्रकार की तोड़फोड़, हिंसा या अव्यवस्था फैलाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की सख्त हिदायत

कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई होगी , सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और आम जनता के आवागमन में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं पुरे शहर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से द्वारा रखी जाएगी।

munadi live whattsapp banne.jpg

रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *