प्रेम महतो को न्याय दिलाने की मांग में विस्थापितों का कैंडल मार्च, उठी दोषियों को सजा और नियुक्ति की मांग

candle march bokaro candle march bokaro

बोकारो,13,अप्रैल, 2025 : बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर हुए लाठीचार्ज में मारे गए विस्थापित प्रेम महतो को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। शनिवार की शाम, बड़ी संख्या में विस्थापितों ने कैंडल मार्च निकालकर बीएसएल प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च के दौरान पूरे वातावरण में आक्रोश और पीड़ा का मिश्रण देखने को मिला।

इस मार्च में मृतक प्रेम महतो की बहन भी शामिल रहीं। उन्होंने नम आंखों से अपने भाई के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा:

“हमारे भाई की हत्या हुई है। दोषियों को सजा मिले और हमारे भाई के साथ जो भी अप्रेंटिस थे, उन्हें नियोजन दिया जाए।”

“अगर कुर्बानी देनी पड़ी, तो हम तैयार हैं” – विस्थापितों की चेतावनी

munadi live whattsapp banne.jpg

कैंडल मार्च में शामिल विस्थापितों ने बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर मृतक के परिवार और अन्य अप्रेंटिस को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की मांग थी:

  • लाठीचार्ज के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
  • चतुर्थ वर्ग की बंद पड़ी बहाली तत्काल शुरू की जाए।
  • 1500 अप्रेंटिस युवाओं को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दिया जाए।
resizone elanza

Telegram channel

विस्थापित नेता अजय महतो ने कहा:

“हम लोग वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। अब अगर न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन की दिशा और रूप दोनों बदलेंगे। यह आज की चेतावनी है।”

उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल 2025 को सीआईएसएफ और बोकारो स्टील के सुरक्षा कर्मियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज में प्रेम महतो की मौत हो गई थी। यह लाठीचार्ज उस समय हुआ जब सैकड़ों विस्थापित नियोजन की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रेम महतो की मौत के बाद उठी आवाज अब आंदोलन का रूप लेती जा रही है। यह देखना अहम होगा कि बीएसएल प्रबंधन और प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाते हैं — न्याय की राह कितनी लंबी होगी, यह आने वाला समय तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *