रामगढ़ में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का हुआ भव्य स्वागत

संजय सेठ रामगढ़

जनता के नेता हैं संजय सेठ : सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस

रामगढ़, 18 अप्रैल 2025: रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का शुक्रवार को रामगढ़ के पटेल चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस तथा कैंट मंडल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री को अंग वस्त्र पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इससे पूर्व राज्यमंत्री संजय सेठ एवं केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया ने प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में पूजा अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद जब वे रांची की ओर लौट रहे थे, तब रामगढ़ में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया।

एयर शो में शामिल होने का आमंत्रण

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि रांची में आयोजित होने वाला एयर शो झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने लोगों से इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में शामिल होकर राज्य की प्रतिष्ठा में योगदान देने की अपील की।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

जनता के दिलों में बसते हैं संजय सेठ” – धनंजय पुटूस

resizone elanza

सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने इस अवसर पर कहा, “संजय सेठ जी जैसे बड़े पद पर होने के बावजूद हमेशा आम कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं। यही उनके व्यक्तित्व की विशेषता है। उनमें अहंकार का लेशमात्र भी नहीं है।” उन्होंने कहा कि संजय सेठ सच्चे अर्थों में जनता के नेता हैं, और भाजपा के हर कार्यकर्ता के दिल में उनके लिए गहरी श्रद्धा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *