एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स में प्रेस वार्ता का आयोजन, सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ

mbns

सरायकेला, चांडिल: शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा करते हुए एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन विवेक कुमार सिंह ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए संस्था की उपलब्धियों, शैक्षणिक कार्यक्रमों और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी।

image 45

प्रवेश हेतु पाठ्यक्रम:

स्नातक कार्यक्रम:

  • BBA (AICTE मान्यता प्राप्त)
  • BCA (AICTE मान्यता प्राप्त)
  • B.Com
  • B.A. in Journalism
  • B.A. (हिंदी, अंग्रेज़ी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र)

प्रोफेशनल/टेक्निकल कोर्स:

image 47
  • B.Sc. नर्सिंग
  • G.N.M.
  • D.Pharma
Matter
New Project 1
New Project

शिक्षा से संबंधित कोर्स:

  • B.Ed.
  • D.El.Ed
resizone elanza

Telegram channel

एमबीएनएस की शैक्षणिक यात्रा:

श्री आचार्य गुरुकुल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित यह संस्था वर्ष 2017 में B.A. कोर्स से आरंभ हुई थी। फिर क्रमशः B.Com (2018), B.Ed. और D.El.Ed. (2021), फार्मेसी कॉलेज (2023) और नर्सिंग कॉलेज (2024) की स्थापना के साथ यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बन चुका है।

image 46

शानदार परिणाम और मान्यताएँ:

  • B.Ed. सत्र 2021-23 और 2022-24 के 90% छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए।
  • D.El.Ed. सत्र 2021-23 के छात्रों ने झारखंड स्तर पर टॉप किया, वहीं 2022-24 बैच से कोल्हान टॉपर एमबीएनएस से ही रहे।
  • संस्थान को AICTE, PCI, NCTE, JNRC और कोल्हान विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है।

आधुनिक सुविधाएँ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा:

चेयरमैन विवेक कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज में शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए सभी कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं। संस्थान में आधुनिक पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, फार्मेसी और नर्सिंग लैब्स के साथ-साथ सभी सुविधाएं छात्रों के समग्र विकास हेतु उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि एमबीएनएस एक ऐसा संस्थान है जहाँ अनुभवी शिक्षकों की टीम, अनुशासित वातावरण और उन्नत तकनीकी सुविधाएं छात्रों को भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *