Durga Puja
tulsyan

रामगढ़: दामोदर नदी में मिला युवक का शव, लापता रोहन ठाकुर की पहचान से मचा हड़कंप

रामगढ़ नदी शव

रामगढ़: रामगढ़ शहर की दामोदर नदी में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव को तैरते देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत रामगढ़ थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृष्णनंदन कुमार और एसआई उपेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

जैसे ही शव मिलने की खबर फैली, दामोदर पुल के पास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में शव की पहचान रोहन ठाकुर (निवासी: हेसला, रामगढ़) के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता था। इस संबंध में परिजनों द्वारा रामगढ़ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी।

एसआई उपेंद्र कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हम घटना की जांच आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।”

shrawani mela

घटना की सूचना मिलते ही रोहन के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पिता गहरे सदमे में हैं और अभी कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हैं।

happy Teacher Day

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *