रांची में गरजी कांग्रेस: खड़गे बोले – मोदी सरकार ने देश को बांटा, सुरक्षा में चूक से मरे बेगुनाह!

मल्लिकार्जुन खड़गे रांची

रांची: देश में लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ हो रही साजिशों के विरुद्ध झारखंड की राजधानी रांची स्थित पुराना विधानसभा मैदान आज कांग्रेस के तेवरों से गरमा गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाव रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

खड़गे ने केंद्र की खुफिया एजेंसियों की नाकामी को देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को “इंटेलिजेंस फेलियर” करार देते हुए पूछा – “जब केंद्र सरकार के पास हमले की खुफिया जानकारी थी, तो क्यों नहीं वहां सुरक्षा बलों को तैनात किया गया? क्या प्रधानमंत्री इन मौतों की जिम्मेदारी लेंगे?”

इतना ही नहीं, उन्होंने मोदी सरकार को संविधान विरोधी और सामाजिक न्याय की विरोधी ताकत करार देते हुए कहा – “भाजपा जातिगत जनगणना को देश को बांटने वाला कदम बताती रही, लेकिन अब वही इसे लागू करने को मजबूर हो गई है। ये उनकी दोहरी नीति का सबूत है।”

रैली में प्रदेश भर से हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे जिन्होंने दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग के अधिकार की लड़ाई को और तेज़ करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *