...

झारखंड मुक्ति मोर्चा में सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता, रांची और पलामू जिलों से बड़े पैमाने पर युवा हुए शामिल

झामुमो सदस्यता अभियान

केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने किया स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

रांची, 6 मई 2025: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब रांची और पलामू जिलों से सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए यह सामूहिक सदस्यता ग्रहण किया गया।

रांची जिले से मनिंदर सिंह के नेतृत्व में जबकि पलामू जिले से प्रमुख रूप से जुगल किशोर और संजय सिंह (उर्फ उमेश) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी को पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई और उन्हें संगठन के नीति-सिद्धांतों से परिचित कराया।

सदस्यता लेने वाले प्रमुख नामों में शामिल हैं:

image 21

गौरव यादव, बबलू दास, नसीम अंसारी, शुभम राज, रितेश कुमार, सुरेश कुमार, कुणाल चंद्रवंशी, सूरज मुंडा, शशि मुंडा, अजय कुमार राय, पंकज महतो, फिरोज अशरफ, सोनू मुंडा, विवेक साहू, बासुदेव मुंडा, सूरज दास, पप्पू कुरैशी, सुशील तिवारी, विक्की चंद्रवंशी, विशाल चंद्रवंशी, रितिक वर्मा, मो. जिसान रजा, यासिर हमीद, अशोक गुप्ता, इमरोज साहिल पठान, फारुक आजम, मनीष गुप्ता, विजय तिग्गा, पवन महतो, मुन्ना महतो, संदीप मिंज, रवि महतो, राहुल बड़ाइक, प्रवीण लोहरा, विजय उरांव, हरजिंदर सिंह, समरजीत सिंह, प्यारेलाल गुप्ता, एंथोनी मिंज, मो. सैफ, साद, शरीक, बंटी, उत्कर्ष कुमार, प्रेम यादव आदि।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

उपस्थित प्रमुख नेताओं में शामिल रहे:

resizone elanza

•राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष, झामुमो, पलामू
•शानू सिद्दीकी, केंद्रीय सदस्य
•अश्विनी शर्मा, केंद्रीय सदस्य एवं रांची जिला संयोजक
•डॉ. हेमलाल मेहता, जिला संयोजक सदस्य

image 20

इस अवसर पर महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि “झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड की आत्मा की आवाज है। पार्टी का सिद्धांत जनसेवा और सामाजिक न्याय पर आधारित है। हम सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि ये युवा साथी पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत करेंगे।”

इस बड़े पैमाने पर हुई सदस्यता को झामुमो के लिए आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। रांची और पलामू जैसे जिलों में युवाओं का पार्टी से जुड़ना यह दर्शाता है कि संगठन अपनी पकड़ को और व्यापक बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *