जमशेदपुर: हाता पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी जला फिरोज हथियार समेत गिरफ्तार

हाता पेट्रोल पंप लूट

जमशेदपुर,18 मई 2025: पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक स्थित पेट्रोल पंप में हुई लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में कपाली डांगोडीह निवासी जला फिरोज उर्फ फिरोज अंसारी को हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह 6 मई को दिनदहाड़े हुए ₹25,000 लूट कांड में शामिल था।

फरार हैं दो अन्य आरोपी, गिरफ्तारी जल्द

पुलिस के अनुसार, इस घटना में सारीक साह उर्फ घेघा और अफजल अंसारी भी शामिल थे, जो अभी फरार हैं। उनकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी।

घटना के खुलासे के लिए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग को विशेष रूप से लगाया गया था। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार और कारतूस भी जब्त किया है।

munadi live whattsapp banne.jpg

ओडिशा की लूट से मिलती-जुलती स्टाइल

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि हाता पेट्रोल पंप की लूट की शैली ठीक उसी तरह की थी, जैसी हाल ही में ओडिशा में एक शराब दुकान से ₹65 लाख की लूट में देखने को मिली थी। इससे साफ है कि गिरोह के पास सुनियोजित रणनीति और आपराधिक पृष्ठभूमि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *